थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार-

कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर, श्री आयुष श्रीवास्तव के निर्दशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज, श्री अजित सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक-09.02.2026 को वादी मुकदमा नूर मोहम्मद पुत्र सहजाद खाँन निवासी ग्राम डोभी न0पं0 खेतासराय जिला जौनपुर ने लिखित सूचना दिया गया पुरानी रंजीश को लेकर अभियुक्तगण 1. इस्तेयाक पुत्र अज्ञात 2. फैशल पुत्र इस्तियाक 3. अबुरैरा पुत्र इस्तियाक 4. सैफ पुत्र नियाज निवासीगण डोभी न0पं0 खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर द्वारा मेरे लडके सुल्तान को गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से लाठी डण्डा तथा सरिया से मारे पीटे तथा जान से मारने की धमकी दिये जिससे वहा के लोग भागने लगे तथा लोगो में अफरा तफरी मच गयी उपरोक्त सूचना के आधार पर स्थानीय पर मु0अ0सं0 23/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट बनाम 1. इस्तेयाक पुत्र अज्ञात 2. फैशल पुत्र इस्तियाक 3. अबुरैरा पुत्र इस्तियाक 4. सैफ पुत्र नियाज निवासीगण डोभी न0पं0 खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर के पंजीकृ कर घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 1. इस्तेयाक पुत्र स्व0 इन्तजार 2. फैशल पुत्र इस्तियाक निवासी डोभी न0पं0 खेतासराय जौनपुर को मुखबीरी सूचना के आधार पर रेलवे क्रासिंग डोभी से समय करीब 11.45 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1. इस्तेयाक पुत्र स्व0 इन्तजार निवासी डोभी न0पं0 खेतासराय जौनपुर।
2. फैशल पुत्र इस्तियाक निवासी डोभी न0पं0 खेतासराय जौनपुर
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0-23/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.श्री प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मय हमराह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 अनिल कुमार पाठक, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3. हे0का0 अम्बिका यादव, हे0का0 संजय पाण्डेय थाना खेतासराय जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]