थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नियत से फायर करने वाले वांछित बाल अपचारीगण को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार-

थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नियत से फायर करने वाले वांछित बाल अपचारीगण को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार-

कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री आतिश कुमार सिंह के निर्दशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा मय हमराह के साथ दिनांक 09.02.2026 को मु0अ0सं0–59/2026 109(1), 3(5) बीएनएस व 3(2)5 एससी/ एसटी एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु कोईरीडीहा चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर खास आकर बताया कि खानपुर अकबर में जो फायर किये थे उसमे से दो अभियुक्त पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के पास है अगर जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते है। मुखबीर खास की बात पर विश्वास कर प्र0नि0 मय हमराहियान व मुखबीर के रवाना होकर पूर्वांचल यूनिवर्सीटी के पहले गेट के पास पहुचे मुखबीर खास द्वारा सडक के किनारे गुमटी के पास खडे दो व्यक्तियो की तरफ इशारा करके बताया कि साहब वही वह व्यक्ति है। पुलिस टीम सडक के किनारे खडे व्यक्तियो के पास पहुची तो दोनो व्यक्ति भागने का प्रयास किये कि हिकमत अमली से 8-10 कदम जाते जाते पकड लिया गया पकडे गये व्यक्तियो का नाम पर तस्दीक करते हुए कारण बताकर बाल अपचारी 1. शिवांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी ग्राम अकबर जगदीशपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर 2.आनद सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह निवासी अकबर जगदीशपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर को समय 12.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तार बाल अपचारी का नाम पता–
1.शिवांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी ग्राम अकबर जगदीशपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर
2.आनद सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह निवासी अकबर जगदीशपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0–59/2026 धारा-109(1), 3(5) बीएनएस व 3(2)5 एससी / एसटी एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्र0नि0 थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
का0 विनोद सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
का0 कृष्णानन्द यादव थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]