साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को 13,000/- रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक कराई गई वापस।

सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा”
साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को 13,000/- रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक कराई गई वापस।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा जनपद सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद सोनभद्र के कुशल नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया है।
प्रकरण में आवेदक अमित कुमार पुत्र सरदारनारायण केशरी, निवासी रेणुकूट, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के साथ साइबर फ्रॉड के माध्यम से कुल 20,000/- रुपये की ठगी की गई थी*, जिसके संबंध में आवेदक द्वारा विधिवत शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।
शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक खातों से संपर्क स्थापित किया गया तथा आवश्यक तकनीकी एवं विधिक प्रक्रिया अपनाई गई। माननीय न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त कर 13,000/- रुपये की धनराशि को आवेदक के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सहित साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र के अधिकारी/कर्मचारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

बरामद/वापसी कराने वाली टीम का विवरण-
01. प्र0नि0 धीरेंद्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
02. हे0का0 संजय वर्मा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
03. म0का0 लक्ष्मी सिंह, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
04. म0का0 शारदा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र

*जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन की साइबर सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा साइबर अपराध के शिकार नागरिकों को शीघ्र राहत प्रदान करने के लिए निरंतर प्रभावी कार्यवाही कर रही है।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]