थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड पीड़ित को 58,872/- रुपये की धनराशि कराई गई वापस अब तक कुल 4,41,172/- रुपये सफलतापूर्वक लौटाए गए

थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड पीड़ित को 58,872/- रुपये की धनराशि कराई गई वापस — अब तक कुल 4,41,172/- रुपये सफलतापूर्वक लौटाए गए

अवगत कराना है कि आवेदक मोहित दूबे पुत्र सतीश कुमार दूबे, निवासी केराकत, जनपद जौनपुर, हाल पता औड़ी मोड़, के साथ माह जनवरी 2024 में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेलीग्राम ऐप पर पैसा डबल करने के नाम पर कुल 16 बार में 18,63,966/- रुपये की साइबर ठगी की गई थी। उक्त संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से विधिवत शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा जांच के दौरान आवेदक की फ्रॉड हुई कुल धनराशि में से 4,58,882/- रुपये को संबंधित बैंक खातों में होल्ड कराया गया था। तत्पश्चात NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखाओं से ई-मेल पत्राचार के माध्यम से— *दिनांक 01.02.2026 को 3,82,300/- रुपये, दिनांक 09.02.2026 को 58,872/- रुपये आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। *इस प्रकार अब तक कुल 4,41,172/- रुपये की धनराशि आवेदक को वापस कराई जा चुकी है। शेष होल्ड धनराशि को भी आवेदक के मूल खाते में अवमुक्त कराए जाने हेतु संबंधित बैंकों से निरंतर ई-मेल पत्राचार किया जा रहा है।

धनराशि वापस कराने वाली टीम
01. श्री सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
02. हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]