गोदंवाली में ट्रेलर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत स्थानीय विधायक पहुंचे पीड़ित परिवार के घर
गोदंवाली में ट्रेलर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत स्थानीय विधायक पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

संवाददाता राजू यादव
सिंगरौली 06 फरवरी 2026 सीधी सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 रोड पर 5 फरवरी को थाना बरगवां क्षेत्र के गोंदवाली पेट्रोल टंकी व ओवरब्रिज बाईपास बड़ोखर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बलिराम पिता काशी प्रसाद साकेत व सुनीता पति बलिराम साकेत बड़ोखर अण्हवाटोला के निवासी की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक पेट्रोल लेने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने किया चक्का जाम स्थिति बनी लाइन ऑर्डर की मौके पर बरगवां पुलिस ने संभाला मोर्चा मेरे को पुलिस ने नियंत्रण किया वहीं शव को अपने कब्जे में रखकर 06 फरवरी को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया। घटना के बाद स्थानीय विधायक को जानकारी दी गई जिले से बाहर होने के वजह से समय से नहीं पहुंचे वहीं 5 फरवरी को पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और पीड़ित परिवार को विधायक ने 2 लाख कैस दाह संस्कार के लिए एवं 8 लाख रुपए का चेक दिया उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा की सरकार है हर संभव मदद करने के लिए सरकार तत्पर है विधायक ने इस घटना को लेकर दुख जताया कहा कि घटना हृदय बिदारक है पति-पत्नी का यूं ही चले जाना परिवार की क्षति है। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक यूपी 64 बीटी 3773 को जब्त कर चालक की तलाश एवं जांच कर रही है। इस दौरान बरगवां मंडल अध्यक्ष मकरध्वज मंगल सिंह, बरगवां तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका एवं स्थानी लोग मौजूद रहे।
