राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत हो गई। सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने की।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कुल 18 घंटे की चर्चा निर्धारित की गई है, जिसे तीन दिनों में पूरा किया जाएगा। रिजिजू के मुताबिक, एनडीए को कुल समय का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा, ऐसे में आज भाजपा की ओर से 4 से 5 सांसद अपनी बात रखेंगे, जबकि कुल मिलाकर 5 से 6 वक्ता आज बोल सकते हैं।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आज, BJP की तरफ से करीब 4-5 स्पीकर होंगे, क्योंकि कुल समय 18 घंटे रखा गया है। इसलिए, उसके हिसाब से हमारे पास 3 दिन की चर्चा है (राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव)। PM 4 फरवरी की शाम को जवाब देंगे। तो, इसे ध्यान में रखते हुए, चूंकि NDA को करीब 55% समय मिलेगा, मुझे लगता है कि आज 5-6 स्पीकर होंगे। मुझे बताया गया है कि सरबानंद सोनोवाल द्वारा प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद, जिसका समर्थन तेजस्वी सूर्या करेंगे, विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) बोलेंगे।
Parliament Budget Session Live UPDATE
राहुल गांधी के बयान पर फिर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर तीसरी बार जोरदार हंगामा हुआ है। जोरदार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आसन से जगदंबिका पाल ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। इससे पहले स्पीकर ने राहुल गांधी को चेतावनी दी कि अगर वह मन बनाकर आए हों कि नहीं बोलना है, तो वे अगले वक्ता अखिलेश यादव को बुलाएंगे।
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा, दो-तीन घंटे से बोलना चाह रहा- राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिस पर पिछले दो-तीन घंटे से बोलना चाह रहा हूं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री-गृह मंत्री भाग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। इस पर उनको आसन से जगदंबिका पाल ने टोका और कहा कि उस पर व्यवस्था आ चुकी है। अगर आपने तय कर लिया हो कि नहीं बोलना है।
चीन ने दो हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय भूभाग पर किया कब्जा- दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान चीन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चीन ने ईस्टर्न लद्दाख पर कब्जा कर लिया है। करीब दो हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर चीन ने कब्जा किया हुआ है। ये हमने नहीं कहा है, ये एसपी लद्दाख ने कहा है कि चीन ने हमारे 65 में से 26 पैट्रोलिंग पॉइंट पर कब्जा कर लिया है।
राहुल गांधी ने फिर की डोकलाम की बात, जोरदार हंगामा, लोकसभा 4 बजे तक स्थगित
लोक्सभा में राहुल गांधी ने फिर से डोकलाम की बात की. इस बात पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। जोरदार हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
शर्मनाक राजनीति…’, बीजेपी का राहुल गांधी पर वार
बीजेपी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का एक पुराना वीडियो ट्वीट कर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को घेरा है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी अपनी गंदी राजनीति में एक पूर्व सेना प्रमुख को घसीट रहे हैं। वह ऐसी किताब की बात कर रहे, जो कभी प्रकाशित ही नहीं हुई।
हंगामे के बीच 3 बजे तक संसद की कार्यवाही स्थगित
राहुल गांधी के लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जबाव दिया। नियमों के विरुद्ध राहुल गांधी और विपक्षी सांसदों के द्वारा हंगामा किया जा रहा था।
चीनी टैंक्स कैलाश रिज पर चढ़ रहे थे…’, राहुल गांधी की बात पर लोकसभा में हंगामा
राहुल गांधी ने कहा कि ये कहते हैं कि हम टेररिज्म से लड़ते हैं, एक तथ्य से डरते हैं। उसमें ऐसा क्या है, जिसे हम पढ़ नहीं सकते. हमें पढ़ने दीजिए ना। इसमें वह पूरी बात है कि डोकलाम में क्या हु्आ था। जो कह रहा हूं, उसकी जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने कहा कि नरवणे जी ने लिखा है। इस पर फिर हंगामा शुरू हो गया। राजनाथ सिंह ने कहा कि नरवणे को अगर लगता था कि रोक गलत लगाई गई है, तो वे कोर्ट जा सकते थे। वह कोर्ट क्यों नहीं गए। राहुल गांधी ने कहा कि चीन के टैंक्स कैलाश रिज पर आ रहे थे। इस पर फिर हंगामा हुआ।
राहुल के बयान पर अखिलेश का समर्थन
राहुल के बयान से जारी हंगामे के बीच इस चर्चा में अखिलेश यादव भी बोलने को खड़े हो गए. अखिलेश ने कहा, ‘चीन का सवाल बहुंत सेसेंटिव है, कोई सुझाव देश के हित में है, तो मैं समझता हूं कि विपक्ष को पढ़ना चाहिए
हमारी पार्टी पर कई सासंदों ने सवाल उठाए- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी के ऊपर कई सांसदों ने सवाल उठाया. मैं ये उठाने वाला नहीं था. लेकिन उसका जवाब देने के लिए मैंने ये उठाया। राहुल गांधी पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब से कोट कर रहे थे। राहुल ने कहा, ‘मेरे हाथ में एक मैग्जीन है, उस मैग्जीन में एक आर्टिकल है, उसको मैं कोट कर रहा हूं।
राहुल गांधी नियमों को तोड़ रहे- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में एक प्रकाशित पत्रिका के अंश Quote करने पर आपत्ति जताई, जो सदन के नियमों के विरुद्ध है।
क्या है पुस्तक में जिसको लेकर हो रहा बवाल
राहुल गांधी के मुताबिक, नरवणे ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि चीनी टैंक भारतीय पोज़िशन से कुछ 100 मीटर की दूरी तक आ गए थे और यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है। सरकार का पलटवार, ‘किताब प्रकाशित ही नहीं हुई’। राहुल गांधी के आरोपों पर सत्ता पक्ष तुरंत हमलावर हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में स्पष्ट कहा, ‘वह पुस्तक अभी तक प्रकाशित हुई ही नहीं है।
इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ‘राहुल स्वयं कह रहे हैं कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई, तो फिर वे उसका हवाला कैसे दे सकते हैं?
सरकार ने एम.एम. नरवणे की किताब प्रकाशित नहीं होने दी- राहुल गांधी
स्पीकर ओम बिड़ला ने भी राहुल गांधी को रोकते हुए कहा कि आप ऐसे किसी भी संदर्भ का जिक्र नहीं कर सकते. जो कि पब्लिक डोमेन में न हो। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने एम.एम. नरवणे की किताब प्रकाशित नहीं होने दी।
राहुल गांधी के भाषण पर संसद में हंगामा
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण पर भारी हंगामा मच गया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का हवाला देते हुए कहा कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गंभीर स्थिति पैदा हुई थी और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं, वो सदन को बताएं कि वो अपनी बात किस आधार पर बोल रहे हैं।
कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को लूटा है- सोनोवाल का आरोप
सर्बानंद सोनोवाल ने सभी से राष्ट्रपति के अभिभाषण का स्वागत करने की अपील करते हुए कहा कि देश के विकास के मामले में सबको एक साथ जुड़ जाना चाहिए। असम और नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस की कोई जगह नहीं है।
ओडिशा के लिए जीरो बजट: BJD
बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, “यह बजट ओडिशा के लोगों के लिए शून्य बजट है। कई राज्यों और शहरों को हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर आवंटित किए गए हैं, लेकिन ओडिशा का नाम इसमें नहीं है। कई स्थानों, शहरों और राज्यों को औद्योगिक कॉरिडोर आवंटित किए गए हैं, लेकिन ओडिशा का नाम इसमें नहीं है।
बजट घोषणा से सेंसेक्स में भारी गिरावट आई: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “उस सरकार के बारे में क्या कहा जा सकता है जिसकी बजट घोषणा से सेंसेक्स में भारी गिरावट आई? सेंसेक्स और रुपया कितना और गिरेंगे?
बजट में कुछ नहीं मिला: राजीव राय
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, “बजट 4-5% लोगों के लिए बनाया जाता है। किसी को कुछ नहीं मिला। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जो लड़ रही हैं उसमें उत्तर प्रदेश के लोग पिस रहे हैं।
