सिस्टा संगठन के महासचिव उपेन्द्र मिस्त्री द्वारा एनसीएल के सीएमडी* *एवं निदेशक* *(मानव संसाधन) को पत्र

सिस्टा संगठन के महासचिव उपेन्द्र मिस्त्री द्वारा एनसीएल के सीएमडी एवं निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र

संवाददाता राजू यादव

सिस्टा संगठन के महासचिव श्री *उपेन्द्र मिस्त्री* ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) एवं निदेशक (मानव संसाधन) को एक पत्र लिखकर कर्मचारियों एवं सामाजिक न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान आकृष्ट कराया है।
पत्र में महासचिव ने उल्लेख किया है कि एनसीएल में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के रिक्त बैकलॉग पदों की शीघ्र समीक्षा कर विशेष भर्ती अभियान चलाया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि सामाजिक समावेशन एवं संवैधानिक प्रावधानों का समुचित पालन सुनिश्चित किया जा सके।
इसके अतिरिक्त, नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में मरीजों को रेफर किए जाने की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की गई है। साथ ही मेडिकल बोर्ड की बैठक सप्ताह में कम से कम दो दिन आयोजित किए जाने का अनुरोध किया गया है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
महासचिव ने पत्र में यह भी मांग रखी है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा हेतु रेलवे स्टेशन से आवागमन के लिए बस सेवा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सिस्टा संगठन को आशा है कि एनसीएल प्रबंधन इन जनहित एवं कर्मचारी हित से जुड़े विषयों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]