थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा 85 लाख रूपये की धोखाधड़ी व जालसाजी में कूटरचना कर सहयोग करने वाले 01 अभियुक्त को जालसाजी मे प्रयुक्त 01 DELL कम्पनी का लैपटाप, चार्जर व 01 माऊस के साथ किया गया गिरफ्तार।
दिनांक-30.01.2026
थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर।
थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा 85 लाख रूपये की धोखाधड़ी व जालसाजी में कूटरचना कर सहयोग करने वाले 01 अभियुक्त को जालसाजी मे प्रयुक्त 01 DELL कम्पनी का लैपटाप, चार्जर व 01 माऊस के साथ किया गया गिरफ्तार।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
आवेदक कमला प्रसाद पुत्र स्व0 फागू चौहान निवासी बैजाबाद थाना जफराबाद जनपद जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि अभिय़ुक्त अर्जुन चौहान पुत्र कृष्णमुरारी चौहान निवासी पचोखर चकराजेपुर थाना- लाइन बाजार जौनपुर उम्र करीब 29 वर्ष अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मेरे द्वारा खेत बेचकर युनियन बैंक में रखे गये 85 लाख रूपये को 01 वर्ष में दोगुना करने का लालच देकर 20 लाख रूपये आर0टी0जीएस0 व 65 लाख रूपये नगद कुल 85 लाख रूपये धोखाधडी व छल करते हुए हड़प लेना तथा जब मैने अपने दिये गये पैसों के सम्बन्ध में रसीद की मांग की तो अभियुक्त अर्जुन चौहान उपरोक्त द्वारा सिविल लाइन एस0बीआई0बैंक जौनपुर के मुख्य शाखा का कूटरचित और फर्जी एफडी बाण्ड दे दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-17/2026 धारा -318(4), 338, 336(2), 336(3), 340(2), 61(2). बी.एन.एस. थाना- जफराबाद, जनपद- जौनपुर पंजीकृत किया गया । इस्माईल अहमद उपरोक्त द्वारा लैपटाप से कूटरचना कर फर्जी बाण्ड तैयार कर अभियुक्त अर्जुन चौहान उपोरक्त को देना। जिससे इस्माईल अमहद उपोरक्त का नाम विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश मे आया है।
गिरफ्तारी का विवरणः-
थाना पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित/वारण्टी,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व पेण्डिंग विवेचना में भुवालापट्टी मे मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर नेवादा बाईपास से मु0अ0स0-17/2026 धारा -318(4), 338, 336(2), 336(3), 340(2), 61(2). बी.एन.एस. थाना- जफराबाद, जनपद- जौनपुर से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेकर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पूछताक्ष करने पर बताया कि मैने अपने परिचित अर्जुन चौहान पुत्र कृष्ण मुरारी चौहान नि0 पचोखर चकराजेपुर थाना लाईनबाजार जनपद जौनपुर के द्वारा अपने मोबाईल फोन से एक एस0बी0आई बैंक डाउनलोड एफ0डी0 का अपने लैपटाप से एमाउण्ट व नाम औऱ अन्य चीजे बदल लिया था और 400 रू0 मुझे इस काम के दिय़े थे। नाम मे मैने कमला प्रसाद लिखाकर लैपटाप पर फर्जी एफ0डी0 बनाकर अर्जुन चौहान उपरोक्त को दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. इस्माईल अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी अहमद खाँ मण्डी मिर्जापुर रोड थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0स0-17/2026 धारा -318(4), 338, 336(2), 336(3), 340(2), 61(2). बी.एन.एस. थाना. जफराबाद, जनपद. जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1.एक लैपटाप DELL कम्पनी का ब्लैक रंग का व एक लैपटाप चार्जर व एक माऊस बरामद हुआ
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ल थाना जफराबाद जौनपुर।
2.व0उ0नि0 अरविन्द कुमार सिह थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 मनीष सिंह थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
4.का0 कृष्ण कुमार सिह थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।
