प्लेन क्रैश से 23 मिनट पहले अजित पवार ने किसे किया था याद? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंतिम पोस्ट

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक दर्दनाक विमान हादसे में शिकार हो गए, जिसमें उनकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे।

इस दुर्घटना में कुल पांच लोगों की जान गई।

जानकारी के अनुसार, विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अजित पवार उस समय पुणे जिले में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे से कुछ ही मिनट पहले अजित पवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। बुधवार सुबह 8:57 बजे किए गए इस पोस्ट में उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वराज्य के प्रचारक, ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया! उनकी देशभक्ति हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।”

हादसा रनवे पर लैंडिंग के समय हुआ और विमान दुर्घटना के तुरंत बाद आग की लपटों में घिर गया। विमान में कुल पांच लोगों की मौत हुई। डीजीसीए ने पुष्टि की है कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी विमान में सवार थे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान हादसा क्यों हुआ और इसके पीछे क्या कारण थे।

अजित पवार का निधन महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए एक बड़ा झटका है। उनके साथ हुए इस विमान हादसे ने बारामती और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ा दी है। राज्य सरकार और प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और विमान हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए DGCA सक्रिय है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]