गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा टोल प्लाजा पर सघन सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान
गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा टोल प्लाजा पर सघन सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान

गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत टोल प्लाजा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई।
चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई, दस्तावेजों की पड़ताल की गई तथा यात्रियों से आवश्यक पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उच्च सतर्कता के साथ चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उक्त चेकिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा, थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज, महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनपद पुलिस सोनभद्र द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगातार चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को रोका जा सके तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
