आज़ाद हिंद संगठित सेवा समिति द्वारा तीन स्थानों पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

आज़ाद हिंद संगठित सेवा समिति द्वारा तीन स्थानों पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

क्राइम संपादक रविंद्र सिंह

आज़ाद हिंद संगठित सेवा समिति द्वारा 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला कार्यक्रम समिति के प्रांगण, सिम्प्लेक्स कॉलोनी, सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में आयोजित हुआ, जहा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

दूसरा कार्यक्रम शक्ति नगर, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में आयोजित किया गया, जिसमें ध्वजारोहण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। बच्चों एवं युवाओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रमों को लोगों ने सराहा एवं सभी बच्चों व कलाकारों को समिति सचिव पवन शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सलमान एवं अन्य सदस्य राजकमल आदि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

तीसरा कार्यक्रम गोपालपुर, मुखर्जी नगर, दिल्ली में समिति के अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

समिति अध्यक्ष आमिर खान ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
सभी कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों में सोनू, सूजित, याकुब, अरबाज खान, शाहरुख खान, ज़मीर खां रविन्द्र जी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]