थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा आवेदकगण की फ्रॉड हुई धनराशि क्रमशः ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) तथा 3000/- (तीन हजार रुपये) वापस कराया गया-
थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा आवेदकगण की फ्रॉड हुई धनराशि क्रमशः ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) तथा 3000/- (तीन हजार रुपये) वापस कराया गया

संवाददाता राजू यादव क्राइम न्यूज़ जिला सोनभद्र
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर पीड़ितों की ठधनराशि रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना शक्तिनगर क्षेत्रांतर्गत दो अलग-अलग प्रकरण में क्रमशः आवेदक संजय कुमार सिंह निवासी शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के साथ साइबर ठगो द्वारा आवेदक उपरोक्त के व्हाट्सएप नम्बर पर फर्जी क्रेडिट कार्ड की APK File भेजकर कुल 50,000/- रुपये की ठगी कर ली गयी। तथा आवेदक श्री अविनाथ कुशवाहा निवासी कोहरौलिया थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के द्वारा अपना पैसा ट्राजेक्शन करते समय गलत नंबर/ UPI Id पर चला गया था। उक्त प्रकरणों के सम्बन्ध में आवेदक गण उपरोक्त द्वारा साइबर क्राइम के टोल फ्री नम्बर 1930 व साइबर cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्री कमल नयन दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई। टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर आवेदक श्री संजय कुमार सिंह उपरोक्त की फ्रॉड हुई धनराशि को तत्काल फ्राड Wallet/ Merchant में होल्ड कराया गया तथा आवेदक श्री अविनाथ कुशवाहा उपरोक्त की ट्रांजेक्शन हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते में होल्ड कराया गया तथा निरन्तर बैंक से पत्राचार किया गया। व विधिक/त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक गण के मूल खाते में कुल 50,000/- (पचास हजार रुपये) व 3000/- (तीन हजार रुपये) धनराशि वापस करायी गयी।
आवेदक गण उपरोक्त द्वारा थाना शक्तिनगर की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
_धनराशि वापस कराने वाली टीम –
1- श्री कमल नयन दूबे- थानाध्यक्ष थाना शक्तिनगर, सोनभद्र।
2- श्री रंजीत कुमार- साइबर प्रभारी थाना शक्तिनगर, सोनभद्र।
3- का0 आदित्य यादव- साइबर हेल्प डेस्क, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र।
4- का0 संजय सरोज- साइबर हेल्प डेस्क, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र।
साइबर जागरूकता हेतु अपील –
किसी भी प्रकार के कस्टमर केयर नंबर गूगल प्लेटफार्म से सर्च न करें, केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
मोबाइल का GPS, Bluetooth, NFC, Hotspot, WiFi आवश्यकता पड़ने पर ही ऑन रखें।
पब्लिक WiFi में ऑनलाइन शॉपिंग या बैंकिंग ट्रांजैक्शन न करें।
ध्यान दें – UPI पिन व QR कोड स्कैन केवल भुगतान करने के लिए होते हैं, न कि धनराशि प्राप्त करने के लिए।
किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। तथा किसी भी अंजान APK File, Invitation Card आदि को डाउनलोड न करें।
यदि साइबर फ्रॉड की घटना घटित हो जाए तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर शिकायत दर्ज करें।
