थाना जलालपुर पुलिस टीम ने पिकप चोरी के वांछित, अन्तर्जनपदीय कुख्यात गौ-तस्कर को किया गिरफ्तार

थाना जलालपुर पुलिस टीम ने पिकप चोरी के वांछित, अन्तर्जनपदीय कुख्यात गौ-तस्कर को किया गिरफ्तार-

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-21.01.2025 को अजीत कुमार भारती द्वारा थाना जलालपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी पीकप गाड़ी उजाला होटल के बगल बाबू मिस्त्री के गैरेज से चोरी हो गई है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-24/25 धारा-316 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना व साक्ष्य संकलन से बाबू मिस्त्री की नामजदगी गलत पाई गई। घटना को कारित करने में अमरनाथ यादव उर्फ क्षमानाथ यादव पुत्र स्व0 भगवानदास यादव निवासी ग्राम रेहटी तुल्लापुर थाना जलालपुर जौनपुर व अमरजीत गौतम का नाम प्रकाश में आया। मुकदमां धारा 316 बीएनएस से धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में तरमीम हुआ। चोरी की गई पिकप को थाना धीना जपपद चंदौली में पशु तस्करी में पकड़ा गया है।
गिरफ्तारी का विवरण-
थाना जलालपुर पुलिस टीम के द्वारा दिनांक-05.01.2026 को मु0अ0सं0-24/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जलालपुर जौनपुर के वांछित अभियुक्त अमरनाथ यादव उर्फ क्षमानाथ यादव पुत्र स्व0 भगवानदास यादव निवासी ग्राम रेहटी तुल्लापुर थाना जलालपुर जौनपुर को ग्राम रेहटी पुलिया मोड़ के पास से समय करीब 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अमरनाथ यादव कुख्यात अन्तर्जनपदीय गौ-तस्कर है, जिसके उपर आधा दर्जन से अधिक मामले जनपद जौनपुर व अन्य जनपदों में पंजीकृत है। अभियुक्त के शेष आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.अमरनाथ यादव उर्फ क्षमानाथ यादव पुत्र स्व0 भगवानदास यादव निवासी ग्राम रेहटी तुल्लापुर थाना जलालपुर जौनपुर।
पंजीकृत अपराध का विवरण—( आपराधिक इतिहास )
1.मु0अ0सं0-24/25 धारा-303(2), 317(2) बीएनएस थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
2.मु0अ0सं0-170/20 धारा 3/5/8 गोबध नि0 अधि0 11 पशु क्रूरता अधि व 307 भादवि थाना जलालपुर
3.मु0अ0सं0-38/21 धारा-3/5/8 गोबध नि0 अधि0 थाना जलालपुर जौनपुर
4.मु0अ0सं0-155/22 धारा-3/5ए/ गोबध निवारण अधि0 थाना महाराजगंज जौनपुर
5.मु0अ0सं0-45/23 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना महाराजगंज जौनपुर
6.मु0अ0सं0-07/25 धारा-3/5ए/8 गोबध निवा0 अधि0 11 पशु क्रूरता अ0 325 बीएनस थाना धीना चन्दौली
7.मु0अ0सं0-524/16 धारा-3/5ए/8 गोबध निवा0 अधि0 11 पशु क्रूरता अ0 325 बीएनस व 419/420/64/468 भादवि थाना मुगलसराय चन्दौली
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 इष्टदेव पाण्डेय थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 बलवन्ता प्रसाद थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
3.म0उ0नि0 चिन्ता राय थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
4.हे0का0 अखिलेश सिंह, हे0का0 बबूल यादव, हे0का0 मुन्नु प्रसाद, म0हे0का0 प्रेमावती देवी, हे0का0 चन्दन सिंह, का0 आलोक सिंह थाना जलालपुर जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]