थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

घटना का संक्षिप्त विवरण—
दिनांक-02.01.2026 को वादी मुकदमा श्री अनिल सोनकर उर्फ करिया पुत्र बचाऊ सोनकर निवासी ग्राम महिमापुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के द्वारा खुद के पुत्र अमित उर्फ टिंकू सोनकर उम्र करीब 14 वर्ष को ट्रक वाहन नं0 UP62CT9378 के चालक वीरेन्द्र यादव पुत्र श्यामकेश यादव उर्फ मुन्ना ग्राम महिमापुर थाना जलालपुर जौनपुर द्वारा तेज गति से वाहन चलाते हुये जान-बूझकर टक्कर मारकर कुचल देना जिससे वादी के पुत्र अमित उपरोक्त का मौके पर ही मृत्यू हो जाने के सम्बन्ध में दिया गया प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-05/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक-03.01.2026 को थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र श्यामकेश यादव उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम महिमापुर थाना जलालपुर जौनपुर उम्र करीब 36 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 05/26 धारा 105 बीएनएस हौज जाफराबाद मोड़ के पास से हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. वीरेन्द्र यादव पुत्र श्यामकेश यादव उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम महिमापुर थाना जलालपुर जौनपुर उम्र करीब 36 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 05/2026 धारा 105 बीएनएस थाना जलालपुर जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.उ0नि0 विजय कुमार सिंह थाना जलालपुर जौनपुर
2.हे0का0 चन्दन सिंह क्राइम टीम थाना जलालपुर जौनपुर
3.का0 आलोक कुमार सिंह क्राइम टीम थाना जलालपुर जौनपुर
4.का0 गोविन्द शाह थाना जलालपुर जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]