खौफनाक धमकी के साये में विदा हुआ 2025……

रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर हमले की कोशिश से युद्ध बढ़ने का डर बढ़ गया है। रूस का दावा है कि यूक्रेन ने पुतिन के घर पर 91 ड्रोन लॉन्च किए, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।हालांकि, यूक्रेन ने इससे इनकार किया है। इस बीच, रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने 2025 के लिए यूक्रेन को एक खतरनाक धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी।दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन के घर पर हमले के नतीजों का सामना यूक्रेन को करना पड़ेगा। मेदवेदेव ने यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की जान को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह युद्ध चाहते हैं, तो रूस भी तैयार है। रूस की सुरक्षा परिषद के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने ज़ेलेंस्की पर शांति वार्ता को पटरी से उतारने का आरोप लगाया और कहा कि अब उन्हें पूरी ज़िंदगी छिपकर बितानी पड़ेगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]