कोमा में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया को 2 वर्ल्डकप जिताने वाला स्टार खिलाड़ी……

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज डेमियन मार्टिन से जुड़ी बुरी खबर आई है. ऑस्ट्रेलिया की मीडिया के अनुसार मार्टिन को दिमागी बुखार के इलाज के चलते कोमा में रखा गया है.14 साल लंबे करियर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 2 विश्वकप जिताए, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है. बॉक्सिंग-डे पर वह बीमार हुए, जिसके बाद ब्रिस्बेन के अस्पताल में इलाज चल रहा है.
