खालिदा ज‍िया के नमाजे जनाजा पर भी ओछी हरकत करने लगा पाक‍िस्‍तान…….


बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बेगम खालिदा जिया के नमाजे जनाजा का कार्यक्रम चल रहा था. वहां कई देशों के राजनयिक मौजूद थे. भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर कर रहे थे, जबकि पाकिस्तान की तरफ से नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज़ सादिक पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान शिष्टाचार के नाते नेताओं का एक-दूसरे से मिलना स्वाभाविक होता है. इसी बीच, एस. जयशंकर और अयाज़ सादिक का आमना-सामना हुआ. दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और बहुत संक्षिप्त बात (कर्टसी एक्सचेंज) हुई. यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है. जब आप किसी जनाजे या शोक सभा में होते हैं, तो वहां आप मुंह फेरकर नहीं खड़े होते, बल्कि एक मानवीय शिष्टाचार निभाते हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]