थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा किराने की दुकान में हुई चोरी का सफल अनवारण करते हुये घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी किए गये सामान व 2500 नकदी बरामद

थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा किराने की दुकान में हुई चोरी का सफल अनवारण करते हुये घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी किए गये सामान व 2500 नकदी बरामद –

पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक 31.12.2025 को ग्राम रामपुर निस्फी में किराने की दुकान में हुई चोरी की घटना का थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा सफल अनवारण करते हुये 3 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
विरेन्द कुमार पटेल पुत्र स्व0 अमरनाथ पटेल निवासी रामपुर निस्फी थाना सुरेरी जिला जौनपुर की दुकान में दिनांक 24.12.25 की मध्य रात्रि में उनके ही गाँव के आशीष पटेल पुत्र सूर्यबली उर्फ सुरजू पटेल व उसके साथी जितेन्दर पटेल पुत्र लालबहादुर पटेल व जितेन्द्र कन्नौजिया पुत्र लालचन्द कन्नौजिया निवासी गण रामपुर निस्फी थाना सुरेरी जौनपुर गुटखा पान मसाल, रोजमर्जा का सामान व 30,000 हजार रुपया चुरा ले गये है। प्राप्त तहरीर पर मु0अ0सं0-182/25 धारा-305/117(2) बीएनएस थाना सुरेरी जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
व0उ0नि0 श्री भगवान यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर दशवतपुर मोड़ पर अभियुक्तगण 1.आशीष पटेल पुत्र सूर्यबली उर्फ सूरजू पटेल 2. जितेन्द्र पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल 3. जितेन्द्र कन्नौजिया पुत्र लालचन्द्र कन्नौजिया निवासीगण रामपुर निस्फी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लेकर पूछताछ किया गया तो घटना में चोरी गये पान मसाला गुटखा व नगद 2500 रुपया बरामद किया गया।

पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त आशीष पटेल पुत्र सूर्यबली पटेल उर्फ सूरजू निवासी ग्राम रामपुर निस्फी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर से पूछने पर बताए की जितेन्द्र पटेल व जितेन्द्र कन्नौजिया दिनांक 24.12.25 की रात्रि में अपने गाँव के ही विरेन्द्र कुमार पटेल की किराना की दुकान से 26,500 रुपया नगद व गुटका व रोजमर्रा की सामग्री चुराये थे जिसमें हम लोग अपना हिस्सा बाटे थे।
बरामदगी का विवरण-
1.गोल्ड पान मसाला NAVI एक पैकेट, पंच मसाला 48 पुडिया, सीआई मसाला 65 पुडिया, पान बहार मसाला 01 पैकेट व 2500 रुपये नगद

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.आशीष पटेल पुत्र सूर्यबली उर्फ सूरजू पटेल निवासी रामपुर निस्फी, थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
2.जितेन्द्र पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल निवासी रामपुर निस्फी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
3.जितेन्द्र कन्नौजिया पुत्र लालचन्द्र कन्नौजिया निवासी रामपुर निस्फी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-182/25 धारा-305/117(2) बीएनएस थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.श्री राजेश कुमार मिश्र, प्र0नि0 थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
2.व0उ0नि0 श्री भगवान यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 उमाशंकर यादव जनपद जौनपुर।
4.हे0का0 शिवशंकर यादव, का0 रामानन्द यादव, का0 सतेन्द्र कुमार थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]