बुटवेढ़वा पंचायत भवन पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया
बुटवेढ़वा पंचायत भवन पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 दिसंबर को दोपहर बाद लगभग 2 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से मनाया गया,

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
सर्वप्रथम आए हुए मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान अनुसूचित तथा अनुसूचित जनजाति उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष ने सामूहिक रूप से अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्रों पर धूप दीप पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत रत्न प्राप्त पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं जिसमें सरकार और लोग मिलकर अच्छे शासन,पारदर्शिता और जनहितकारी कार्यों को बढ़ावा देने की शपथ लेते हैं,और उनके योगदान को याद करते हैं, जैसे पुष्पांजलि अर्पित करना, कार्यक्रम आयोजित करना और राष्ट्र निर्माण के उनके आदर्शों को याद करना.
कैसे मनाया जाता है:
सुशासन दिवस: 2014 में भारत सरकार ने उनके जन्मदिन को ‘सुशासन दिवस’ घोषित किया, जिसका उद्देश्य सरकार में जवाबदेही और पारदर्शिता लाना है.
श्रद्धांजलि और संकल्प: इस दिन, अधिकारी और नागरिक उनके चित्र पर फूल चढ़ाते हैं और सुशासन, उत्कृष्ट व पारदर्शी शासन के लिए संकल्प लेते हैं.
सेवा कार्य: भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में भी मनाती है, जिसमें विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं.
राष्ट्रीय स्मारक: उनके सम्मान में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ जैसे स्मारक बनाए गए हैं, जो नेतृत्व मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के उनके आदर्शों को बढ़ावा देते हैं.
संक्षेप में, यह दिन उनके जन्मदिन के साथ-साथ उनके महान कार्यों और ‘नए भारत’ के निर्माण के सपनों को याद करने और उन्हें आगे बढ़ाने का दिन है। इस मौके पर
श्री राम नरेश पासवान एससी एसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश,वीरेंद्र चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विंढमगंज, संजय कुमार गुप्ता, रवि जायसवाल, संजीव कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, संजीत गुप्ता, पंकज गोस्वामी, मुन्ना पासवान, रामचंद्र पासवान नंदकिशोर गुप्ता, सुमित कांश्यकार, जिद्दन लाल, इंदु देवी सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थितरहे।
