सोनभद्र: महिला बनकर लूट करने वाले गैंग का खुलासा, तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े 18 मोबाइ व नगदी बरामद
सोनभद्र: महिला बनकर लूट करने वाले गैंग का खुलासा, तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े 18 मोबाइ व नगदी बरामद

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सोनभद्र। चोपन पुलिस ने झपट्टा मारी की घटनाओं में सक्रिय एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तो के कब्जे से 18 मोबाइल फोन, 2320 रुपए नगद, महिला वेशभूषा, व स्त्री सिंगार का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को थाना चोपन पुलिस संगदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की तेलगुडवा क्षेत्र में झपट्टामारी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त पुनः वारदात की योजना बना रहे हैं और लूटे गए मोबाइल फोन बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में है। सूचना पर थाना चोपन व चौकी डाला पुलिस टीम ने तेलगुड़वा चौराहे से आगे जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की तो कुछ लोग भागने लगे। घेराबंदी कर अटल घसिया, रोहित विश्वकर्मा, एवं धनंजय सिंह उर्फ तूफान सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की पहचान सोनू, शिवकुमार, विकास यादव, कृष्णा सिंह एवं पिंटू घसिया के रूप में हुई है। जिसकी तलाश जारी है। इस संबंध में थाना चोपन पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कारवाई की जा रही है।
