अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी व थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र के पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में गोष्ठी की गयी
दिनांक 25-12-2025 जनपद सिद्धार्थनगर ।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी व थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र के पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में गोष्ठी की गयी तथा मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनविश्वासकारी बनाये जाने के सम्बन्ध आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 25.12.2025 को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के साथ जनपद के समस्त थाना प्रभारी व थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी । मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनविश्वासकारी बनाने के लिए निर्देश दिए गए । साथ ही मिशन शक्ति केन्द्रों पर महिला शिकायतकर्ताओं की तुरन्त सुनवाई और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण पर विशेष बल दिया गया । मिशन शक्ति एक व्यापक और दुरदर्शी पहल हैं,जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा,संरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है। बालिकाओं व महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा स्कूल-कालेजों व ग्राम पंचायतों में संवाद स्थापित किया जाए । थानों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं आनलाइन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए ।
