‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा तहसील सदर में जनसमस्याओं का किया गया निस्तारण
‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा तहसील सदर में जनसमस्याओं का किया गया निस्तारण

आज दिनांक 20.12.2025 को पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा तहसील सदर में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के अवसर पर उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित साझा मामलों में संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और विवादों को सुलझाने के निर्देश दिए गए।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर हल करने पर जोर दिया गया। भूमि विवाद एवं अन्य प्रकरणों में पुलिस व राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, तहसीलदार एवं संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं और सुनिश्चित करें कि पीड़ितों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े।
