थाना बक्सा पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित चायनीज मांझा की बिक्री करने वाले को किया गया गिरफ्तार-
दिनांक-18.12.2025
थाना बक्सा पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित चायनीज मांझा की बिक्री करने वाले को किया गया गिरफ्तार-

थानाध्यक्ष बक्सा के निर्देशन में उ0नि0 श्री राकेश कुमार राय द्वारा मय हमराह के ग्राम धनियामऊ बाजार में प्रतिबन्धित चायनीज मांझा की बिक्री की सूचना मुखबीर खास द्वारा प्राप्त हुयी। जिसके क्रम में धनियामऊ बाजार से अभियुक्त दिवाकर मोदनवाल पुत्र विजयकृष्ण निवासी ग्राम धनियामऊ थाना बक्शा जौनपुर के कब्जे से प्रतिबन्धित 450 ग्राम (28 बंडल रील) चायनीज मांझा बरामद करते हुए अभियुक्त को समय 13.30 बजे दिनांक 18.12.2025 को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 488/25 धारा 223(बी)/293/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त दिवाकर मोदनवाल पुत्र विजयकृष्ण निवासी ग्राम धनियामऊ थाना बक्शा जौनपुर के विरूद्ध अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1-दिवाकर मोदनवाल पुत्र विजयकृष्ण निवासी ग्राम धनियामऊ थाना बक्शा जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0-488/25 धारा-223(बी) 293/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
उ0नि0 श्री राकेश कुमार राय, जौनपुर।
हे0का0 अनिल कुमार थाना बक्शा, जौनपुर।
का0 अमरजीत कन्नौजिया थाना बक्शा, जौनपुर।
