उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य सेवा अभियान

उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य सेवा अभियान

वामा सारथी (उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के 75 जिलों में पुलिस परिवारजनों के लिए होम्योपैथिक परामर्श और दवा वितरण का आयोजन किया गया। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और बुखार से सुरक्षा हेतु निःशुल्क सेवाएँ प्रदान की गईं।

महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधा
40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए अपोलोमेडिक्स अस्पताल के सहयोग से 5000 स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरित किए गए। इसमें स्त्री रोग परामर्श, पैप स्मीयर और मैमोग्राम टेस्ट की सुविधा 31 मार्च 2026 तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

विशेष स्वास्थ्य परीक्षण अभियान

09 जिलों में टाटा 1mg के सहयोग से TSH, थायराइड, KFT, LFT, HbA1c, विटामिन डी, लिपिड प्रोफाइल, विटामिन B12 आदि की जाँच विशेष दरों पर उपलब्ध।

02 जिलों में अपोलोमेडिक्स अस्पताल के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्ध।

यह पहल पुलिस परिवारजनों के स्वास्थ्य और भलाई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]