थाना मोहाना पुलिस द्वारा पंडित भागीरथी सूर्यनाथ त्रिपाठी इंटर कॉलेज, ककरहवा बाजार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर में बालक एवं बलिकाओ को साइबर क्राइम से बचाव हेतु एवं साइबर अपराध से सुरक्षा एवं नए कानून के सम्बन्ध में जागरुकता अभियान चलाया गया
नांक 10-12-2025 जनपद सिद्धार्थनगर
थाना मोहाना पुलिस द्वारा पंडित भागीरथी सूर्यनाथ त्रिपाठी इंटर कॉलेज, ककरहवा बाजार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर में बालक एवं बलिकाओ को साइबर क्राइम से बचाव हेतु एवं साइबर अपराध से सुरक्षा एवं नए कानून के सम्बन्ध में जागरुकता अभियान चलाया गया।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ” साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक- 10-12-2025 को थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा मय हमराह उप निरीक्षक जयमाल यादव, हे0का0 प्रवीन पाल, का0 प्रशांत सिंह, का0 बलवीर कुमार,का0 अनुराग

तिवारी,म0का0 अंकिता सिंह द्वारा पंडित भागीरथी सूर्यनाथ त्रिपाठी इंटर कॉलेज, ककरहवा बाजार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर में बालक एवं बलिकाओ को साइबर क्राइम से बचाव हेतु, 1930 तथा www.cybercrime.gov.in, CEIR पोर्टल का उपयोग करने तथा नए कानूनो के सम्बंध में बताया गया। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, के सम्वन्ध में जानकारी दी गयी ।
