मिशन शक्ति” के तहत सोनभद्र पुलिस की जागरूकता पहल

मिशन शक्ति” के तहत सोनभद्र पुलिस की जागरूकता पहल

*थाना शक्तिनगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक-*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28 नवम्बर 2025 को थाना शक्तिनगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शक्तिनगर में साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा विषयों पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को

साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप,

ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के तरीके,

सुरक्षित डिजिटल व्यवहार,

साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में त्वरित हेल्पलाइन संपर्क

के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

मिशन शक्ति अभियान के तहत 112, 1090, 1098, 181 जैसे महत्वपूर्ण टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया तथा इनके सही उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल निधि, महिला कांस्टेबल सुनीता यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्राएँ, विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा सहभागिता की गई।

सोनभद्र पुलिस द्वारा समाज में साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]