गैंग बस्टर अभियान के क्रम में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए डी-08 गैंग के 02 सदस्यों को शान्ति भंग की आंशका के दृष्टिगत हिरासत में लेकर किया गया चालान-
गैंग बस्टर अभियान के क्रम में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए डी-08 गैंग के 02 सदस्यों को शान्ति भंग की आंशका के दृष्टिगत हिरासत में लेकर किया गया चालान-

थानाध्यक्ष जफराबाद श्री श्रीप्रकाश शुक्ल के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28.11.2025 को थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के गैंग के सदस्यो के सत्यापन की कार्यवाही किये जाने के क्रम मे डी गैंग-08 के सदस्य लक्षू यादव उर्फ पहलवान पुत्र कन्हैयालाल यादव निवासी सेवईनाला थाना जफराबाद जौनपुर हाल पता ग्राम कलीचाबाद थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र 28 वर्ष जो ग्राम सेवईनाला में अपनी बुआ के घर रहता है एवं डी गैंग-08 के सदस्य भरत विश्वकर्मा पुत्र स्व0सुभाष चन्द नि0 मो0समोपुर थाना कोतवाली जौनपुर उम्र 38 वर्ष जो थाना क्षेत्र में आता रहता है, उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत निवास करने वाले व्यक्तियो को डरा धमका रहा है तथा उसके पूर्व के आपराधिक कृत्यो के डर से जनता का कोई भी व्यक्ति उसका सामना करने की हिम्मत नही जुटा पा रहा है उसके कृत्यो से आम जन मानस में भय व्याप्त है तथा लोगो मे रोष व्याप्त है जनता के व्यक्तियो को उसके डर पर अंकुश लगाने हेतु तथा शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में पुलिस हिरासत में लेकर चालान मा0 न्यायालय किया गया। अभियुक्तों के पास से बरामद मोटर साइकिल नं0 क्रमशः UP62DE5375, UP32FF0427 को आपरेशन गैंग बस्टर अभियान के तहत अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर थाना परिसर में खड़ा किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
1. लक्षू यादव उर्फ पहलवान पुत्र कन्हैयालाल यादव निवासी सेवईनाला थाना जफराबाद जौनपुर हाल पता ग्राम कलीचाबाद थाना लाइन बाजार जौनपुर
2. भरत विश्वकर्मा पुत्र स्व0सुभाष चन्द नि0 मो0समोपुर थाना कोतवाली जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ल थाना जफराबाद जौनपुर
2. उ0नि0 अनिल यादव थाना जफराबाद जौनपुर
3. उ0नि0 राधेश्याम सिंह थाना जफराबाद जौनपुर
4. का0अखिलेश यादव, हे0का0दुर्गश कुमार पाण्डेय, हे0का0राजू कुमार थाना जफराबाद जौनपुर
