आज बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाते पुलिस कर्मियों व आमजन का चालान काटा गया । कूल 717 वाहनों का चालान व 12 वाहन को सीज किया गया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में आज बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाते पुलिस कर्मियों व आमजन का चालान काटा गया । कूल 717 वाहनों का चालान व 12 वाहन को सीज किया गया”

आज दिनांक 20.11.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में प्रभारी यातायात व समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान शहर के प्रमुख चौराहा तिराहाओं पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी । तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । साथ ही बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाते पुलिस कर्मियों व आमजन का चालान काटा गया व हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 717 वाहनों का चालान व 12 वाहन को सीज किया गया ।
यातायात माह में दिनांकः20.11.2025 को की गयी प्रवर्तन की कार्यवाहीः-
कुल चालान संख्याः–717
*बिना हेलमेट वाहन चलानाः–529
*बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः–15
*तीन सवारी वाहन चालानाः–43
*यातायात नियमों का उल्लंघनः–9
*मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः–8
*खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः-6
*वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः–4
*बिना डी0एल0 वाहन चलानाः–5
*वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोगः–2
*नो पार्किंगः–74
*शेष अन्य धारा मेः-22

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]