थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार

थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार-

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल किए जाने की सूचना पर थाना लाइनबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। उक्त वायरल फोटो की जांच के उपरांत युवक की पहचान राजन बिन्द पुत्र धर्मेन्द्र बिन्द निवासी मीरपुर थाना लाइनबाजार, जनपद जौनपुर के रूप में की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए राजन बिन्द को हिरासत में लिया गया है तथा उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

जौनपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है एवं ऐसे कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]