थाना मोहाना मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो, साइबर अपराध सुरक्षा, नए कानून की जानकारी के क्रम में बर्डपुर में महिलाओं एवं बच्चियों को जनचौपाल लगाकर किया गया जागरुक

दिनांक 08-11-2025 जनपद सिद्धार्थनगर

थाना मोहाना मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो, साइबर अपराध सुरक्षा, नए कानून की जानकारी के क्रम में बर्डपुर में महिलाओं एवं बच्चियों को जनचौपाल लगाकर किया गया जागरुक ।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण ,एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत शौर्यान *क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज

दिनांक- 08-11-2025 को थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर की उपस्थिति मे उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उप निरीक्षक जयमाल ,म.का. अंकिता सिंह, म.का. सोनी यादव द्वारा बर्डपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर में महिलाओं व बलिकाओ को एकत्रित कर जागरूक किया गया। साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारी दी गयी ।
शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया, महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गयी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]