डीजल से भरे टैंकर के इंजन में अचानक लगी आग

रेवाड़ी-बावल रोड पर गांव बिठवाना के समीप डीजल से भरे टैंकर के इंजन में अचानक आग लग गई। चालक व परिचालक ने खुद कर जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की मस्कट के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिला के पटीकरा के रहने वाले गुलाबचंद करनावास तेल डिपो से टैंकर में तेल भरने के बाद रोहतक के गांव लाहली जा रहा था करीब साढ़े 11 गांव बिठवाना के समीप अचानक बोनट से
धूआ निकालने लगा! चालक ने टैंकर को रोक कर देखा। देखते ही देखते टैंकर में भीषण आग लग गई।आग लगते ही चालक- परिचालक कैंटर को छोड़कर दूर भाग गए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]