प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची से बात की और उन्हें पदभार संभालने की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची से बात की और उन्हें पदभार संभालने की बधाई दी. 64 साल की ताकाइची शिगेरु इशिबा की जगह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं हैं.

दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के साझा दृष्टिकोण पर चर्चा हुई और नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और जापान के बीच गहरे होते संबंध हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उसके बाहर शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए बेहद जरूरी हैं.

फोन कॉल के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, ‘जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई. उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा गतिशीलता पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-जापान के खास रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के हमारे साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]