किसी को पंचायती करने की जरूरत नहीं’……

राजस्थान कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है. दिल्ली में बुधवार को हुई कई दौर की बैठकों में पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की गई. प्रदेश के 50 जिलों में नए जिला अध्यक्ष बनाए जाने हैं, जिनमें से 48 जिलों के नामों पर चर्चा पूरी हो चुकी है, जबकि बांरा और झालावाड़ जिलों के फैसले उपचुनावों के चलते फिलहाल टाल दिए गए हैं.यह संगठन सृजन अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है. इसी के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को नया रूप देने की प्रक्रिया चल रही है. हालांकि, इसी बीच पार्टी में गुटबाजी की खबरें सामने आई हैं. कुछ नेताओं पर आरोप है कि वे पर्यवेक्षकों को फोन कर अपने समर्थकों के नाम की सिफारिश कर रहे हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]