न्यूजीलैंड को रौंद भारत ने बनाई जगह…..

भारतीय महिला टीम ने लगातार 3 हार के बाद शानदार वापसी की और गुरुवार को नवी मुंबई में न्यूजीलैंड पर 53 रन से जीत दर्ज कर महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.भारत ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में शानदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 49 ओवर में 340 रनों का स्कोर पोस्ट किया. जिसमें पहले विकेट के लिए प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना के बीच हुई 212 रनों की बड़ी साझेदारी दी. दोनों ही ओपनर बल्लेबाजों ने अपना-अपना शतक पूरा किया. इसके बाद न्यूजीलैंड को 325 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला.
