PM मोदी आज से बिहार में शुरू करेंगे चुनाव प्रचार……

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो चुकी है. अब राजनीतिक दलों का पूरा फोकस प्रचार पर है. इस कड़ी में एनडीए ने अपने बड़े नेताओं को प्रचार के मैदान में उतारा है.भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी प्रचार में उतर रहे हैं. पीएम मोदी ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम से की है. यह वही गांव है, जहां भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था.कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे और दलितों, पिछड़ों और अत्यंत पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं. पीएम मोदी द्वारा उनके स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करना एनडीए की ओर से कर्पूरी ठाकुर की विरासत को अपनाने का प्रतीक माना जा रहा है.
