कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त? इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आप भी इस लिस्ट में तो नहीं?

भारत सरकार ने 2019 में किसानों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और सहारा लाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। इसके तहत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजती है। देशभर में करोड़ों किसान इस योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं।

2 महीने पहले 20वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। इसके बाद देशभर के किसान बेसब्री से 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर को यह राशि एडवांस में दे दी गई है। अब अन्य राज्यों के करोड़ों किसान 21वीं किस्त के इंतजार में हैं।

सरकार ने अब तक 21वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नवंबर में इस किस्त को जारी किया जा सकता है। किसान अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उन्हें अगली किस्त कैसे और कब तक मिलेगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]