चाय वाले के पास मिले 1.05 करोड़ कैश……

बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चाय दुकानदार के घर से एक करोड़ से ज्यादा नकदी, 344 ग्राम सोना, 1.75 किलोग्राम चांदी और साइबर ठगी से जुड़े कई अन्य सामान जब्त किया है.साइबर डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 17 अक्टूबर को गोपालगंज में एक मकान पर छापेमारी की गई थी, जहां से एक करोड़ पांच लाख 49 हजार 850 रुपये कैश, 344 ग्राम सोना, 1.75 किलो चांदी जब्त की है. आरोपियों के पास से 85 एटीएम कार्ड, 75 बैंक पासबुक, 28 चेकबुक, दो लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार भी बरामद हुई है. इस कार्रवाई में दो सगे भाइयों, अभिषेक कुमार और आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभिषेक कुमार पहले चाय की दुकान चलाता था. बाद में वह दुबई चला गया, जहां से वह इस साइबर ठगी के नेटवर्क को संचालित करने लगा. उसका भाई आदित्य कुमार गांव में रहकर इस गैरकानूनी गतिविधि में उसका सहयोग करता था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]