बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने..…

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. सासाराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सत्येंद्र साह को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया.वे जैसे ही सासाराम अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. बताया गया कि यह गिरफ्तारी वर्ष 2004 में झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र में दर्ज एक डकैती के मामले में स्थायी वारंट के आधार पर की गई है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]