मान मनौवल के बाद भी नहीं बनी बात, पहले चरण में ही 2 सीटों पर होगी जंग….

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर हुई जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. 20 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नाम वापस लेने का आख़िरी दी था .ऐसे में सीटों के बंटवारे काम बिल्कुल अंत तक निपटाने में लगी महागठबंधन की पार्टियों के बीच कम से कम दो सीटों पर दोस्ताना लड़ाई होगी . इसका मतलब , इन सीटों पर महागठबंधन की दो पार्टियों के उम्मीदवारों ने इन सीटों पर अपना नामांकन भर दिया है . वैशाली और गौराबौराम दो ऐसी ही सीटें हैं . वैशाली सीट से जहां मैदान में राजद और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने हैं वहीं गौराबौराम में मुकेश साहनी के भाई के सामने आरजेडी का उम्मीदवार भी मैदान में है.पहले इस लिस्ट में लालगंज की सीट भी शामिल थी लेकिन इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने अब अपना नाम वापस लिया है. पहले माना जा रहा था कि महागठबंधन के भीतर चल रहे मान मनौवल के चलते सभी सीटों पर आख़िरकार महागठबंधन का एक ही उम्मीदवार मैदान में उतरेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]