बिहार में 23 से मोदी-मोदी की सुनाई देगी गूंज……

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते-आते इस पिक्चर में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री होने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी अक्तूबर के आखिरी हफ्ते से लेकर नवम्बर के शुरुआती दिनों तक पूरे बिहार में कई रैलियों को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री की पहली रैली 23 अक्तूबर को तय है। इस दिन वे सासाराम, गया और भागलपुर में जनसभाएं करेंगे। इन इलाकों में भाजपा और राजग की मजबूत पकड़ मानी जाती है, लेकिन विपक्ष भी हर सीट पर दमखम दिखाने में जुटा है। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा और मतदाताओं में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। इसके बाद 28 अक्तूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैलियां होंगी।दरभंगा-मुजफ्फरपुर मिथिलांचल के दिल माने जाते हैं और पटना तो राजधानी होने के साथ-साथ राजनीति का बड़ा केंद्र भी है। एक नवम्बर को पूर्वी चम्पारण, समस्तीपुर और छपरा में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण होंगे, जहां सामाजिक समीकरण और स्थानीय मुद्दे निर्णायक बनेंगे।विकास, रोजगार, भ्रष्टाचार मुक्त शासन जैसे विषय युवाओं और किसान वर्ग को सीधे प्रभावित कर सकते हैं। अंत में 3 नवम्बर को पश्चिमी चम्पारण, अररिया और सहरसा में रैलियों का समापन होगा। ये क्षेत्र चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं और प्रधानमंत्री मोदी की रैलियां यहां भी भारी संख्या में लोगों को आकर्षित कर सकती हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]