बिहार विधानसभा चुनाव  में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर….

केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन पर हमला करते हुए शनिवार को कहा कि सत्ता की भूख से बने महागठबंधन के पास बिहार के लिये कोई विजन नहीं है।चिराग पासवान कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि एक तरफ राजग चट्टान की तरह एकजुट है, जबकि दूसरी तरफ, महागठबंधन अभी भी अपने घटकों के बीच सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए संघर्ष कर रहा है। पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों के लिए राजग ने अपने घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को पहले ही अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि राजग के घटकों द्वारा उम्मीदवारों की सूची भी औपचारिक रूप से जारी कर दी गई है, जबकि महागठबंधन अभी भी अपने घटकों के बीच सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए संघर्ष कर रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]