रामनगरी में आज नौवें दीपोत्सव का होगा भव्य आयोजन……

रामनगरी अयोध्या में आज नौवें दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसमें 28 लाख से ज्यादा दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। राम की पैड़ी पर 56 घाटों पर 30,000 स्वयंसेवकों ने दीये सजा दिए हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में अक्षरधाम के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 426 दर्ज़ किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

-तमिलनाडु और केरल में बारिश के कारण कई शहरों में जलभराव हुआ।

-अयोध्या में आज छोटी दीपावली पर दीपोत्सव 2025 के लिए अयोध्या तैयार। 28 लाख से अधिक दीयों का प्रज्वलन होगा। 2100 लोगों द्वारा आरती की जाएगी। सीसीटी‍वी और ड्रोन से निगरानी।

-हनुमान गढ़ी मंदिर में भगवान के दर्शन करन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दीपावली पर सरकार द्वारा अयोध्या में हर साल दीयों पर होने वाले खर्च पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, हमें उनसे सीख लेनी चाहिए। भाजपा ने उनकी इस टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया और उन्हें हिंदू विरोधी बताया। इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]