Air China की फ्लाइट में अचानक लगी आग…….

एक बड़ी विमान दुर्घटना उस समय टल गई जब एयर चाइना की बीजिंग से शंघाई जा रही एक उड़ान के इंजन में अचानक आग लग गई। इस घटना के कारण विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।एयरलाइन के अधिकारियों और क्रू की त्वरित कार्रवाई से विमान में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही विमान के क्रू को तुरंत सक्रिय किया गया और उन्होंने घबराए हुए यात्रियों को शांत करने का प्रयास किया। एयर चाइना के अधिकारियों ने बताया कि आग इंजन के कुछ हिस्सों में लगी थी लेकिन पायलट ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। विमान को तुरंत शंघाई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट पर पहले से ही फायर ब्रिगेड और चिकित्सा टीम पूरी तरह तैयार थी। विमानन विशेषज्ञों ने इस बात की सराहना की कि समय पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया जिससे एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]