मुसलमानों पर गिरिराज के विवादित बयान……

बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुसलमानों को लेकर दिए गए ‘नमक हराम’ वाले विवादित बयान पर चौतरफा घिर गए हैं। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने गिरिराज सिंह को निशाने पर लिया है। मुसलमानों को लकेर गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा, “गिरिराज सिंह ने दावा किया कि मुसलमान केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेते हैं, लेकिन बीजेपी को वोट नहीं देते। यह सही नहीं है। मुसलमानों ने 2014 में मोदी को वोट दिया था। बिहार और उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मुस्लिम वोट भी मिले थे। आप ‘वोट चोरी’ करके सत्ता में हैं। अब हिंदू भी आपको वोट नहीं दे रहे हैं, तो क्या आप उन्हें भी ‘नमक हराम’ कहेंगे? प्रधानमंत्री मोदी को गिरिराज सिंह को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर देना चाहिए।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]