पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में कूद पड़े डोनाल्ड ट्रंप…….

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ”अगर” उन्हें दोनों देशों के बीच संघर्ष को हल कराने की जरूरत पड़ी तो यह उनके लिए ”आसान” बात होगी।ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ भोज के दौरान मीडिया से कहा, ”मैं समझता हूं कि पाकिस्तान ने हमला किया या अफगानिस्तान के साथ संघर्ष जारी है, अगर मुझे इसे सुलझाना है तो यह मेरे लिए आसान है।”ट्रंप ने लाखों लोगों की जान बचाने का एक बार फिर दावा किया और साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि उन्हें अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को सुलझाने में ”सफलता” मिलेगी। उन्होंने कहा, ”मुझे लोगों को मारे जाने से रोकना अच्छा लगता है। मैंने लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई है और मुझे लगता है कि हमें इस युद्ध को रोकने में सफलता मिलेगी।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]