ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में लग गई आग..….

देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां डॉ. बिशंबर दास मार्ग पर बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में आग लग गई है। इस अपार्टमेंट्स में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद रहते हैं।ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स संसद भवन से केवल 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दिया है।यह क्षेत्र काफी संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसे में यहां आग लगने से स्थानीय लोग और अधिकारी चिंतित है। आगजनी में कितना नुकसान हुआ है फ़िलहाल उसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल की छह गाड़ियां मशक्कत कर आग बुझाने में जुटी है। घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो फोटो सामने आई हैं, उसमें दिख रहा है कि पुलिस लोगों को बाहर निकलने का आग्रह कर रहे हैं। काफी सारे लोग ग्राउंड फ्लोर के बाहर एकत्रित हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]