उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के मौके पर राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा आर्थिक तोहफा दिया

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के मौके पर राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा आर्थिक तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया गया है।

इस योजना पर सरकार 1,022 करोड़ खर्च करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा का सम्मान है।

प्रति कर्मचारी लाभ और गणना

पात्र कर्मचारियों को 6,908 तक का बोनस मिलेगा, जिसे 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर गणना की जाएगी। यह बोनस वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (47,600-1,51,100) तक के कर्मचारियों को दिया जाएगा। इससे राज्य कर्मचारियों और उनके परिवारों में दीपावली के उत्सव का आनंद दोगुना हो गया है।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इस बोनस का लाभ न केवल राज्य कर्मचारियों को मिलेगा, बल्कि राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान और स्थानीय निकायों के कर्मचारी भी इसके दायरे में शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि बोनस का भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें।

कर्मचारियों की मांग पर सरकार की कार्रवाई

बोनस की घोषणा उत्तर प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की मांग के बाद की गई। प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे और महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दीपावली से पहले बोनस, वेतन और 18 महीने का कोरोना काल का डीए भुगतान करने की अपील की थी।

प्रशासनिक माहौल और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

इस निर्णय से शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कर्मचारियों में उत्साह बढ़ा है और परिवारों में दीपावली का आनंद दोगुना हो गया है। यह बोनस कर्मचारियों की मेहनत और योगदान को सरकार की ओर से मान्यता और सम्मान का प्रतीक है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]