बिगड़ी तबीयत तो प्रेमानंद महाराज ने दी चेतावनी! बोले- मैं मर जाऊं तो जिंदगी भर गुलामी…ये वीडियो बदल देगा सोच

वृंदावन के केली कुंज आश्रम में बैठने वाले प्रेमानंद महाराज को आज हजारों नहीं बल्कि लाखों करोड़ों लोग मानते हैं। उनके प्रवचनों को सुनने के लिए सिर्फ बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी उन्हें सुनने और देखने के लिए दौड़े चले आते हैं।

खास बात यह है कि प्रेमानंद महाराज हर उम्र के व्यक्ति और हर क्षेत्र के व्यक्ति को उसी हिसाब से समझाते हैं जिस तरीके से उसे आसानी से समझ आ जाए। अपने सकारात्मक विचारों की वजह से प्रेमानंद महाराज अधिक सुर्खियों में रहते हैं।

स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं प्रेमानंद महाराज

बता दें कि प्रेमानंद महाराज की कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था। प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका हफ्ते में पांच दिन डायलिसिस चलता है। ऐसी स्थिति में भी प्रेमानंद महाराज घंटों आश्रम में बैठकर प्रवचन देते हैं। इतना ही नहीं वह अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए पदयात्रा भी करते हैं। वहीं जैसे ही तीन दिन पहले प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा उनकी स्वास्थ्य की वजह से रोकी गई। भक्त बेचैन हो गए कि आखिर प्रेमानंद महाराज को क्या हुआ, लेकिन बीते दिन प्रेमानंद महाराज ने अपनी स्थिति पर ना ध्यान देते हुए भी प्रवचन दिया। महाराज के प्रवचन को सुन लोगों की दिल गदगद हो गया।

कभी मत करना गुलामी

वहीं दें कि ऐसे में प्रेमानंद महाराज के कुछ नए पुराने प्रवचन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह ऐसी बात बताते हैं जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह वीडियो भले ही पुराना है, लेकिन इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज ऐसी बात कहते नजर आ रहे हैं जो आपकी जिंदगी बदल देगा। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि- ‘ऐ मैं कल अगर मर जाऊं तो तुम आजीवन हमारी वाणी के अनुसार चलना। धर्म पूर्वक चलना कभी धर्म के विरुद्ध मत चलना। तुम किसी वैभव के गुलाम मत बनना केवल श्री जी की गुलामी।’

लोगों ने कही ये बात

बता दें कि प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- महाराज जी ने आगे तक का ज्ञान दिया है। वहीं दूसरे ने लिखा- आपके जैसा कोई नहीं है महाराज जी आपकी आयु लंबी रहे मरने की बात मत कीजिए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]