‘बिना सूचना दिए छोड़ा पानी’, बंगाल में बाढ़ के लिए ममता ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र के अधीन दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने राज्य सरकार को सूचित किए बिना दुर्गा पूजा उत्सव के अंत में अपने बांधों से 65,000 क्यूसेक पानी छोड़ दिया।नतीजतन, बंगाल के लाखों लोग खतरे में हैं। एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि यह लापरवाही हमारे पवित्र त्योहार के दौरान दुख पहुंचाने की कोशिश से कम नहीं है। ऐसा एकतरफा कदम शर्मनाक और पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि डीवीसी द्वारा रची गई एक आपदा है। मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैं किसी को भी बंगाल का विसर्जन नहीं करने दूंगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]