इन केंद्रीय कर्मचारियों की हुई मौज, अब ₹10440 डीए, साथ ही ₹8528 एरियर और बोनस मिलेगा

केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर को कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा त्योहारी तोहफा दिया है। सरकार ने जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

इस फैसले से 1.2 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। अब DA/DR की दर 55% से बढ़कर 58% हो गई है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी।

लेवल-1 कर्मचारियों को कितना फायदा?

लेवल-1 केंद्रीय कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 होती है। 3% DA हाइक से इनकी आय में ₹540 प्रति माह की अतिरिक्त वृद्धि होगी। अब लेवल-1 कर्मचारी को बेसिक पर कुल ₹10,440 (58% of ₹18,000) DA मिलेगा।

पेंशनरों को फायदा

न्यूनतम पेंशन ₹9,000 वाले पेंशनरों को ₹270 प्रति माह की अतिरिक्त राहत मिलेगी। यानी पेंशनरों को अब DR के रूप में ₹5,220 प्रति माह (58% of ₹9,000) मिलेगा।

एरियर का लाभ भी

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। यानी अक्टूबर की सैलरी और पेंशन में जुलाई से सितंबर तक के एरियर भी मिलेंगे। लेवल-1 कर्मचारी को ₹1,620 (₹540 × 3 महीने) का एरियर मिलेगा।

बोनस की घोषणा

सरकार ने कर्मचारियों के लिए बोनस का भी ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ग्रुप C और नॉन-गज़टेड ग्रुप B कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 के लिए 30 दिन की सैलरी के बराबर ‘Ad-hoc Bonus’ मिलेगा। यह बोनस ₹6,908 तय किया गया है। लेकिन यह बोनस उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में हैं और कम से कम 6 महीने लगातार काम किया है। जिन कर्मचारियों ने पूरे साल काम नहीं किया है, उन्हें प्रो-राटा आधार पर बोनस दिया जाएगा।

लेवल-1 कर्मचारी को कुल लाभ

अगर केवल लेवल-1 कर्मचारी को देखें, तो अक्टूबर में उन्हें कुल ₹8,528 का अतिरिक्त फायदा मिलेगा:

– DA एरियर: ₹1,620

– बोनस: ₹6,908

इसके अलावा, उनकी सैलरी में स्थायी रूप से ₹540 प्रति माह की बढ़ोतरी हो जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]